फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सांसद ने विद्यालय के जर्जर कमरों पर जताई चिंता

Mon, 19 Jan 2026 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
181- सोहावल में सांसद को सम्मानित करते विद्यालय परिवार के सदस्य
विज्ञापन
सोहावल। सोहावल की धरती को अपनी राजनीतिक कर्मस्थली बताते हुए सपा सांसद अवधेश प्रसाद ने आरडी इंटर कॉलेज परिसर में 10 लाख रुपये की लागत से निर्मित शौचालय ब्लॉक का सोमवार को लोकार्पण किया। इस अवसर पर नागरिक सम्मान समारोह का भी आयोजन किया गया। सांसद ने कहा कि सोहावल मेरी जन्मस्थली और राजनीतिक कॅरिअर की नींव है। आप सबके आशीर्वाद से मैं सांसद बना। उन्होंने शौचालय निर्माण पर हुए खर्च को ऊंट के मुंह में जीरा बताते हुए कॉलेज के जर्जर कमरों की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कॉलेज के कमरों की मरम्मत के लिए अपने वेतन से ढाई लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की। अध्यक्षता प्रधानाचार्य रमेश कुमार ने की। इस मौके पर चेयरमैन प्रतिनिधि राम सुमेर भारती, झनमन सिंह, अधिवक्ता दीपक सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में आदर्श विद्यालय के छात्रों ने नृत्य और जीजीआईसी अयोध्या कैंट की आस्था तिवारी ने शास्त्रीय संगीत पर आधारित भजनों की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें