फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: महापौर ने नागेश्वरनाथ और क्षीरेश्वर नाथ मंदिर का किया निरीक्षण

Sat, 14 Feb 2026 09:20 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। महाशिवरात्रि पर्व पर रामनगरी में उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए नगर निगम ने विशेष कार्ययोजना तैयार कर ली है। रविवार को महापौर महंत गिरीश पति त्रिपाठी ने प्रमुख शिवालयों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया। निरीक्षण के दौरान महापौर ने नागेश्वरनाथ मंदिर तक जाने वाले मार्ग पर मैट बिछाने, भीड़भाड़ वाले स्थानों पर अतिरिक्त सफाईकर्मियों की तैनाती और स्वागत बोर्ड बदलवाने के निर्देश दिए। परिसर में पान की पीक न थूकने संबंधी स्पष्ट चेतावनी संदेश लिखवाने के निर्देश दिए गए। महापौर ने क्षीरेश्वर नाथ मंदिर के सामने नाली पर पत्थर लगवाने के लिए कहा और परिसर में निरंतर सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए कर्मचारियों की ड्यूटी तय की गई। नगर निगम ने भंडारा स्थल व शिव-पार्वती विवाह की झांकी के दौरान विशेष साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था और सुगम दर्शन की व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने का भरोसा दिया है। इस मौके पर अपर नगर आयुक्त भारत भार्गव, जोनल अधिकारी अशोक गुप्त व सहायक अभियंता सिविल राजपति यादव भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें