फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पाठ्यक्रम में शामिल की जाए आजादी के योद्धाओं के जीवन गाथा

Sun, 30 Aug 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
34- श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू व अन्य-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। कचहरी परिसर स्थित सेनानी भवन में रविवार को क्रांतिकारी एवं स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय भूमिका निभाने वाले डॉ. सुरेंद्र नाथ अग्रहरि की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। वक्ताओं ने सेनानियों और स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं की जीवनगाथा को पाठ्यक्रम में शामिल करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि कोऑपरेटिव बैंक के सभापति धर्मेंद्र प्रताप सिंह टिल्लू ने कहा कि देश के अमर बलिदानियों के त्याग और बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। नई पीढ़ी को उनके संघर्ष और योगदान से परिचित कराने के लिए ठोस प्रयास किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी सेनानी का अपमान या उनके बारे में दुष्प्रचार नहीं होना चाहिए।
सेनानी परिषद के सचिव मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि डॉ. सुरेंद्र नाथ अग्रहरि जिले में सशस्त्र क्रांति के अग्रणी नेताओं में थे। वरिष्ठ भाजपा नेता केशव बिगुलर ने कहा कि स्वतंत्रता संग्राम के योद्धाओं की जीवनगाथा पाठ्यक्रम में शामिल करने से भावी पीढ़ी उनके संघर्ष और योगदान से परिचित हो सकेगी।
विज्ञापन

इस दौरान पार्षद हरिश्चंद्र अग्रहरी, दिव्य मोहन अग्रहरी, देवेंद्र गुप्ता, सेनानी पुत्र राम मोहन अग्रहरि समेत अन्य ने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम में सूरज मोहन अग्रहरि, हरि मोहन, आदित्य मोहन, बृज मोहन, अवि मोहन, सतीश मोहन, अजय मोहन, हरि कृष्ण मोहन सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें