फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 21 मई को सुबह 10 से 12 बजे तक होगी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Fri, 15 May 2026 10:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। परीक्षा 21 मई को एक पाली में सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक कराई जाएगी। जिले में कुल 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 6336 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक और पुलिस स्तर पर विशेष व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन




प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर एक सेक्टर मजिस्ट्रेट और एक स्टैटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। इसके अलावा परीक्षा संचालन और सुरक्षा के लिए दो कार्यदायी संस्थाओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है। सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देश दिए गए हैं कि वे परीक्षा से एक दिन पूर्व केंद्रों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लें।


स्टैटिक मजिस्ट्रेट परीक्षा केंद्रों पर गोपनीय पैकेट अपनी निगरानी में खुलवाएंगे और परीक्षा समाप्ति के बाद सीलबंद सामग्री को सुरक्षित वापस कोषागार तक पहुंचाने की प्रक्रिया की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन




प्रशासन की ओर से परीक्षा केंद्रों के बाहर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अभ्यर्थियों की सघन जांच के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश दिया जाएगा।



इनसेट



इन केंद्रों पर होगी परीक्षा



बापू बालिका इंटर कॉलेज साहबगंज, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सिविल लाइंस, राजकीय इंटर कॉलेज दालमंडी, केएस साकेत पीजी कॉलेज के ब्लॉक ए, बी और सी, एमएलएमएल इंटर कॉलेज रिकाबगंज, एमपीएलएल आदर्श इंटर कॉलेज, मेथोडिस्ट गर्ल्स इंटर कॉलेज, पं. माता प्रसाद त्रिपाठी राजकरण वैदिक पाठशाला इंटर कॉलेज, राजा मोहन गर्ल्स पीजी कॉलेज, एसएसवी इंटर कॉलेज, साहबदीन राम सीताराम बालिका इंटर कॉलेज तथा विमला देवी वर्मा श्याम लाल राजे आर्य कन्या इंटर कॉलेज सहित कुल 15 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित होगी।



इनसेट



ये संभालेंगे व्यवस्था



परीक्षा के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 15 स्टैटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। इसके अलावा 10 आरक्षित सेक्टर मजिस्ट्रेट और 10 आरक्षित स्टैटिक मजिस्ट्रेट भी बनाए गए हैं। परीक्षा के नोडल अधिकारी अपर जिलाधिकारी अमित कुमार भट्ट और पुलिस नोडल अधिकारी पुलिस अधीक्षक सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी को बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें