फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पुलिस की मौजूदगी में हुआ प्रेमी युगल का अंतिम संस्कार

Fri, 19 Apr 2024 11:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मवई। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पकड़िया में बुधवार को घर से निकले प्रेमी युगल के शव गुरुवार की सुबह बाराबंकी के रसौली रेलवे स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर मिले। बाराबंकी के जीआरपी प्रभारी देवेंद्र कुमार के मुताबिक दोनों के ट्रेन से कटने की जानकारी कैफियत एक्सप्रेस ट्रेन के ड्राइवर ने दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जेब से मिले आधार कार्ड से मृतकों के नाम व पता की जानकारी हुई। परिजनों को सूचना देकर शवों का पोस्टमार्टम कराया गया। बृहस्पतिवार की शाम को पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही दोनों के शव घर पहुंचे तो परिजनों में कोहराम मच गया। मामला दो समुदायों के बीच का होने के कारण गांव में बड़ी संख्या मे पुलिस बल तैनात कर दिया गया। पुलिस की ही मौजूदगी में दोनों का अंतिम संस्कार किया गया।
बताया जाता है कि पकड़िया गांव निवासी युवती की शादी डेढ़ वर्ष पूर्व अमेठी जिले के थाना शुकुल बाजार के मोहिउद्दीनपुर गांव में हुई थी, लेकिन वह अक्सर अपने मायके में ही रहती थी। बुधवार को युवती डाक्टर के यहां से दवा लेने के बहाने घर से निकली थी। बाद में पता चला है कि वो गांव के ही एक युवक के साथ चली गई। बृहस्पतिवार को दोनों के शव अयोध्या-लखनऊ रेल प्रखंड पर रसौली रेलवे स्टेशन के पहलीपार गांव के निकट रेलवे ट्रैक पर मिले। ग्रामीणों के मुताबिक युवक की शादी तय थी। बृहस्पतिवार को उसका तिलक चढ़ना था।
विज्ञापन

मृतक प्रेमी युगल दो समुदायों के होने की वजह से घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहले से ही सतर्क हो गई। मवई एसओ आशा शुक्ला ने बताया कि गांव में शांति कायम है। एहतिहात के तौर पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें