फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: श्रीराम बल्लभाकुंज में राजगद्दी महोत्सव का छलका उल्लास

Sun, 13 Apr 2025 10:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनगरी की प्राचीन पीठ श्रीरामबल्लभाकुंज में रामलला के छठ उत्सव के क्रम में शनिवार की देर रात राजगद्दी महोत्सव मनाया गया। इस अवसर पर भगवान श्रीराम व जानकी के विग्रह को सोने-चांदी के आभूषणों से सज्जित किया गया। फूलों की झांकी भी सजी। भगवान के विग्रह का दिव्य रसायनों से अभिषेक कर महाआरती की गई। विशेष भोग भी अर्पित किया गया।
विज्ञापन

छठ उत्सव के क्रम में रामबल्लभाकुंज मंदिर में शनिवार की शाम गीत-संगीत की महफिल सजी। रामनगरी के प्रतिष्ठित कलाकारों ने रामलला को बधाई गान सुनाया तो संत भी पीछे नहीं रहे। संतों ने भी आचार्य प्रणीत पदों के गायन से माहौल में भक्ति का संचार कर दिया। समारोह की अध्यक्षता मंदिर के महंत रामशंकर दास वेदांती ने किया। उत्सव का संयोजन कर रहे अधिकारी राजकुमार दास ने बताया कि शाम को भगवान श्रीराम और सीता की उत्सव मूर्ति को मंदिर के जगमोहन पर लाकर उन्हें चांदी व सोने से युक्त सिंहासन पर विराजमान कर आरती-पूजन किया गया। गायन-वादन के जरिये संतों ने राजगद्दी की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें