अयोध्या। रामनगरी का वातावरण नवमी की प्रभा में भक्ति और उल्लास से सराबोर हो उठा। कहीं सप्तशती के मंत्रों गूंजते रहे तो कहीं माता के भजनों की मधुर लहरियां बहती रहीं। भोर से ही मंदिरों के कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घर-घर दीपक प्रज्वलित हुए, सुगंधित धूप की महक के बीच मातृ शक्ति की आराधना हवन–यज्ञ के रूप में चरम पर रही। मठ–मंदिरों में महाआरती की उजास से वातावरण आलोकित हुआ तो आंगनों में कन्या पूजन और अन्नपूर्णा के रूप में नन्हीं बालिकाओं का स्वागत हुआ।
राम की नगरी अयोध्या शक्ति उपासना में लीन है। अमूमन श्रीराम के मंत्रों से गूंजने वाली नगरी में माता दुर्गा की स्तुति व जयकारे गूंज रहे हैं। जिले के दो हजार से अधिक पूजा पंडालों में महानवमी को आस्था उमड़ पड़ी। फिर दिन और रात एक हो गए, पूरा शहर रतजगा कर रहा है। शहर से लेकर गांव तक मां दुर्गा के जयकारे गूंज रहे हैं। पूरे शहर में भव्य सजावट की गई है, रोशनी से शहर नहा उठा है। महानवमी की तिथि पर शाम होते ही पंडालों में सजे मां के नयनाभिराम दृश्यों को निहारने के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ने लगी। देर रात तक यह सिलसिला चलता रहा। कई पंडालों में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन उत्सव की भव्यता बढ़ाता रहा।
इनसेट
राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर हो रहे मां के दर्शन
राम मंदिर के प्रवेश द्वार पर बिड़ला धर्मशाला के पास स्थापित पूजा पंडाल में श्रद्धालु मां दुर्गा के दर्शन कर रहे हैं। रामलला के दर्शन के साथ-साथ माता के दर्शन का भी पुण्य श्रद्धालु कमा रहे हैं। श्रीराम लला के दर्शन को पहुंचे श्रद्धालु बस्ती निवासी अजय सिंह ने कहा, कि पहले रामलला के चरणों में शीश नवाया फिर बाहर निकलते ही मां के भव्य दर्शन हो गए। अयोध्याधाम में हर तरफ भक्ति की लहर उमड़ती दिखी। वहीं नवमी पर राम मंदिर की यज्ञशाला में हवन-पूजन किया गया। परकोटे में स्थापित मां दुर्गा का विशेष पूजन हुआ।
शहर में सात स्थानों पर होगा रावण दहन
केंद्रीय दुर्गा पूजा एवं रामलीला समिति के अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने बताया कि शहर में सात स्थानों पर रावण दहन होगा जबकि अयोध्या धाम में इस बार रावण दहन नहीं होगा। फिल्मी कलाकारों की रामलीला व राम की पैड़ी पर हो रही रामलीला में रावण दहन की अनुमति इस बार प्रशासन ने नहीं दी है। जबकि साहबगंज, फतेहगंज, चौक टकसाल, वजीरगंज जप्ती, हैदरगंज, हौंसिलानगर, शंकरगढ़ में रावण दहन की परंपरा निभाई जाएगी।
46-उसरु स्थित पूजा पंडाल के पास डांडिया कार्यक्रम में मौजूद बच्चे।-संवाद