फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन नहीं, सिर्फ एक जगह लगी थी हिस्ट्रीशीटर को गोली

Tue, 28 Oct 2025 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। पठखौली में हुए गोलीकांड की तहकीकात में पुलिस का माथा चकरा रहा है। घायल हिस्ट्रीशीटर संदीप मिश्र ने जांघ, कान और कंधे में गोली लगने का दावा किया था, लेकिन मेडिकल परीक्षण में सिर्फ जांघ में ही गोली की पुष्टि हुई है। इसके अलावा अन्य कई तथ्य चौंकाने वाले मिले हैं, जिनसे पुलिस फूंक-फूंककर कदम बढ़ा रही है।
विज्ञापन

पूराकलंदर क्षेत्र के दतिया, अंजना निवासी हिस्ट्रीशीटर संदीप मिश्रा को शनिवार की शाम कोतवाली अयोध्या के पठखौली में गोली लगी थी। उन्होंने पठखौली निवासी रवि पाठक, गोलू पाठक, नरियांवा निवासी मयंक सिंह, अपने गांव के अनिल मिश्र और अनूप मिश्र पर आरोप लगाया था। संदीप के जांघ में गोली धंसी थी, जबकि कान और कंधे पर जख्म थे। उसने चार गोली चलने और तीन गोली लगने का दावा किया था।
पुलिस ने संदीप के भाई कुलदीप की तहरीर पर केस दर्ज करके छानबीन शुरू की तो कहानी में कई मोड़ सामने आने लगे। पुलिस सूत्रों के अनुसार मेडिकल परीक्षण में संदीप की जांघ पर गन शॉट इंजरी मिली है। वहीं, घटना के समय बताए गए आरोपियों में कइयों के न होने के संकेत मिल रहे हैं। घटना से पहले संदीप और आरोपी के बीच हाथापाई की बात सामने आई है। उसके कंधे और कान पर हुए जख्म आरोपी के दांत काटने से होना बताया जा रहा है।
विज्ञापन

घायल ने उस रास्ते निमंत्रण देने जाने का दावा किया है, जिसकी भी पुष्टि नहीं हो सकी है। इन्हीं वजहों से पुलिस ने नामजद आरोपियों को हिरासत में लेने के बावजूद उनका चालान नहीं किया है। एसपी सिटी चक्रपाणि त्रिपाठी ने बताया कि तमाम पहलुओं पर जांच की जा रही है। कार्रवाई के लिए साक्ष्य संकलन किया जा रहा है। विवेचना में जो तथ्य प्रकाश में आएंगे, उसके अनुसार अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें