फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दिल का दौरा पड़ने से प्रधानाध्यापक का निधन

Tue, 09 Sep 2025 10:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
हैरिंग्टनगंज। प्राथमिक विद्यालय रनापुर के प्रधानाध्यापक प्रवीण कुमार(48) का मंगलवार सुबह निधन हो गया। वह ग्राम पंचायत कुरावन पूरे मनतारा के निवासी थे। सुबह सात बजे जब वह विद्यालय जाने के लिए निकल रहे थे, तभी उन्हें सीने में दर्द महसूस हुआ। परिवारीजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों ने बताया कि प्रवीण रोज अपने पैतृक निवास से विद्यालय आते-जाते थे। उनकी पत्नी जूनियर हाईस्कूल सरियांवा में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं। प्रधानाध्यापक प्रवीण की मृत्यु की खबर सुनते ही शिक्षक शोकाकुल हो गए। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें