फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शिल्पकारों की मेहनत ने खींचा लोगों का ध्यान

विज्ञापन
महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी। - फोटो : महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लगी खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी।
विज्ञापन
अयोध्या। परंपरा, हस्तशिल्प और स्थानीय उत्पादों की सुगंध से महकती मंडल स्तरीय खादी ग्रामोद्योग प्रदर्शनी लालबाग स्थित महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज में लगी है। 10 दिनों तक चलने वाली इस प्रदर्शनी में प्रदेश के अनेक क्षेत्रों से आए शिल्पकारों और उद्यमियों ने अपने उत्कृष्ट उत्पादों के स्टॉल लगाए हैं। बृहस्पतिवार काे प्रदर्शनी में कश्मीर की ऊनी शॉल और कुर्तियों, उत्तराखंड के ऊनी परिधानों, बंगाल के सिल्क-टसर, भागलपुर की प्रसिद्ध सिल्क चादर, राजस्थान के पापड़-भुजिया, प्रतापगढ़ के आंवला उत्पाद और कन्नौज की सुगंधित अगरबत्ती-धूपबत्ती ने लोगों का विशेष ध्यान आकर्षित किया। लखनऊ की चिकनकारी, सोनभद्र की दरी, शुद्ध शहद, मसाले, हर्बल औषधियां और कुटीर उद्योग आधारित कई घरेलू वस्तुएं भी खरीदारों को लुभा रही हैं। प्रदर्शनी 11 दिसंबर तक दर्शकों के लिए प्रतिदिन खुली रहेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें