फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शासन ने सीएमओ के खिलाफ बैठाई जांच, तीन सदस्यीय कमेटी करेगी पड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रुदौली विधायक रामचंद्र यादव ने सीएमओ डॉ. सुशील कुमार बानियान के खिलाफ विभिन्न मामलों में शिकायत की है। इसका शासन ने संज्ञान लेकर तीन सदस्यीय जांच कमेटी बनाई है, जिसे एक सप्ताह में जांच रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को शासन के चिकित्सा अनुभाग-दो की विशेष सचिव आर्यका अखौरी ने एक पत्र जारी किया है। इसमें उन्होंने जिक्र किया है कि रुदौली विधायक ने सीएमओ की शिकायत की है। शिकायती पत्र में उन्होंने स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी/कर्मचारियों, आशा बहुओं और निजी अस्पताल व नर्सिंग होम संचालकों के उत्पीड़न, शोषण इत्यादि के संबंध में गंभीर आरोप लगाए हैं।
आरोपों की जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। कमेटी में निदेशक (पैरामेडिकल), चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं, अपर निदेशक (कार्मिक) और अयोध्या मंडल के अपर निदेशक डॉ. बीके सिंह चौहान शामिल हैं। विभिन्न बिंदुओं की शिकायतों की गहनतापूर्वक जांच कर रिपोर्ट भेजने का निर्देश दिया गया है। वहीं, शासन की इस कार्रवाई के बाद स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों में हलचल तेज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें