फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: पूरे वर्ष चलेगा तीर्थ क्षेत्र कमेटी का स्थापना समारोह

Sat, 09 May 2026 11:00 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। भारत वर्षीय दिगंबर जैन तीर्थ क्षेत्र कमेटी के गठन के 125 वर्ष पूर्ण होने पर शतकोत्तर रजत जयंती वर्ष पूरे देश में मनाया जाएगा। वर्षभर चलने वाले इस विशेष समारोह की रूपरेखा तय करने के लिए रविवार को रायगंज स्थित दिगंबर जैन मंदिर में राष्ट्रीय स्तर की बैठक आयोजित होगी।
विज्ञापन


बैठक में कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जंबूप्रसाद जैन सहित केंद्रीय और प्रांतीय स्तर के करीब 200 पदाधिकारी भाग लेंगे। समारोह की औपचारिक शुरुआत आगामी 22 अक्टूबर को मथुरा से होगी, जहां 124 वर्ष पूर्व इस संगठन की स्थापना की गई थी। कमेटी क पदाधिकारी डॉक्टर जीवन प्रकाश जैन अनुसार शतकोत्तर रजत जयंती वर्ष के दौरान देशभर में धार्मिक, सांस्कृतिक और सेवा आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। विशेष रूप से उपेक्षित जैन मंदिरों के जीर्णोद्धार, जैन साहित्य के प्रकाशन, चिकित्सा सेवा, तीर्थ पर्यटन और सामाजिक जागरूकता गतिविधियों पर फोकस रहेगा। अयोध्या में होने वाली बैठक में विभिन्न राज्यों से आए प्रतिनिधि आगामी वर्षभर के कार्यक्रमों, यात्रा योजनाओं और सेवा प्रकल्पों पर मंथन करेंगे। जैन समाज के लिए इसे ऐतिहासिक अवसर माना जा रहा है, क्योंकि 125 वर्ष पूरे होने पर संगठन अपने कार्यों के विस्तार और नए सामाजिक अभियानों की रूपरेखा तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें