फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: हलकारा का पुरवा के पास बनकर तैयार हुआ फ्लाईओवर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
अयोध्या। 14 कोसी परिक्रमा मार्ग पर हलकारा का पुरवा रेलवे स्टेशन संख्या-108 एसी के पास दो लेन रेल उपरगामी सेतु (फ्लाईओवर) का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। यह फ्लाईओवर 982 मीटर लंबा है। इसे 181.03 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया गया है। योगी सरकार की इस सौगात से अयोध्या के धार्मिक पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद है।



फ्लाईओवर के निर्माण से परिक्रमा मार्ग पर आवागमन अब और अधिक सुगम हो जाएगा। लाखों श्रद्धालु, जो हर वर्ष कार्तिक मास में 14 कोसी परिक्रमा करते हैं, उन्हें अब जाम की समस्या से बड़ी राहत मिलेगी। वर्तमान में फ्लाईओवर का दो लेन बनकर तैयार है। एक हफ्ते के अंदर इन दोनों लेन को यातायात के लिए खोल दिया जाएगा। शेष दो लेन (कुल फोर लेन) का निर्माण कार्य भी तेजी से चल रहा है और अगले एक महीने के अंदर यह भी पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


सेतु निगम के उप प्रबंधक रोहित अग्रवाल ने बताया कि फ्लाईओवर का निर्माण उच्च गुणवत्ता वाले मटेरियल से किया गया है। इसमें आधुनिक डिजाइन, मजबूत संरचना और पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था की गई है, ताकि रात में भी सुरक्षित आवागमन संभव हो सके।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें