फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आठ जनवरी से शुरू होगी पहले सेमेस्टर की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में सत्र 2025-26 के एनईपी पाठ्यक्रम के स्नातक व परास्नातक के पहले सेमेस्टर और नान एनईपी पाठ्यक्रमों की परीक्षा आठ जनवरी से शुरू होगी। विश्वविद्यालय के आवासीय परिसर समेत सात जिलों के संबद्घ कॉलेजों में नकल विहीन परीक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरों के साथ सचल दल परीक्षा केंद्रों की निगरानी करेंगे।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक विनय कुमार सिंह ने विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। परीक्षा कार्यक्रम विश्वविद्यालय के वेबसाइट और सभी कॉलेजों की लॉग-इन पर उपलब्ध है। स्नातक और परास्नातक के पहले सेमेस्टर के साथ आवासीय परिसर में संचालित कई नान एनईपी पाठ्यक्रमों की भी परीक्षा होगी। नान एनईपी पाठयक्रमों में बीटेक, एमटेक, एमसीए, बीसीए, बीबीए, एमबीए, बी लिब, एम लिब, बी वोक (टूरिज्म एंड हाॅस्पिटैलिटी), बी वोक एमसीजे, बीएसडब्ल्यू, बी वोक (फैशन डिजाइनिंग एंड गारमेंट टेक्नोलॉजी), बीएफए, एमएफए, बीपीए, एमपीए, यूजी डिप्लोमा इन फ्रेंच, पीजी डिप्लोमा इन फैशन डिजाइनिंग, पीजी डिप्लोमा काउंसिलिंग एंड गाइडेंस और पीजी डिप्लोमा अवधी भाषा साहित्य शामिल है।

आठ जनवरी से 29 जनवरी तक की परीक्षा एक पाली में सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक होगी। 29 जनवरी को कुछ पाठ्यक्रमों की परीक्षा सुबह 11:30 से 1:30 बजे तक भी होगी। बीटेक, एमटेक, बीबीए, बीसीए व एमबीए की परीक्षाएं सुबह नौ से 12 बजे और दोपहर दो से शाम पांच बजे तक की पाली में होगी। परीक्षा नियंत्रक ने बताया कि स्नातक व परास्नातक की पहले सेमेस्टर की परीक्षाएं दो दिसंबर से आयोजित परीक्षाओं के लिए निर्धारित केंद्रों पर ही आयोजित की जाएंगी। नकल विहीन परीक्षा कराने के लिए कुलपति डॉ. बिजेंद्र सिंह के निर्देश पर सचल दल गठित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें