फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 10 अप्रैल को प्रकाशित होगी अंतिम मतदाता सूची

Thu, 19 Mar 2026 09:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तरप्रदेश नवदीन रिणवा ने बृहस्पतिवार को मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के साथ बैठक की। कलेक्ट्रेट में बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर जनप्रतिनिधियों की शिकायत व सुझाव सुना गया। इसके बाद जनपद के पांचों विधानसभा के निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा की गई। जनता की जो शिकायतें आती हैं, उसकी भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पूरे प्रदेश में जो भी शिकायतें आई थीं उसकी 99़ 70 प्रतिशत सुनवाई पूरी हो चुकी है। 99़ 40 प्रतिशत अयोध्या जनपद में पूरी हो चुकी है। सुनवाई सुनने का समय अभी 27 मार्च तक है। इसके साथ फार्म छह, सात, आठ का निस्तारण भी 27 मार्च तक होना है। 10 अप्रैल को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित होगी। कोई मतदाता छूट गया है तो अपना फार्म भर सकता है। सभी जिलों के जिला निर्वाचन अधिकारी की बेवसाइट पर अंतिम सूची उपलब्ध रहेगी।
उन्होंने बताया कि कुछ नए कदम उठाए गए हैं। अब 15 दिन के भीतर ही वोटर कार्ड मिल जाएगा, यह व्यवस्था जल्द लागू होगी। फार्म छह भरें तो हिंदी व अंग्रेजी में चेक करके ही दें। फोटोग्राफ अच्छा दें, पिनकोड व पता अधूरा व गलत न लिखें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें