फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संप्रेक्षण गृह के किशोरों के हुनर से रोशन होगा दीपोत्सव

Sat, 31 Oct 2026 10:47 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। दीपोत्सव में इस बार राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोरों के हाथों से तैयार दीप भी जगमगाएंगे। संप्रेक्षण गृह में निरुद्ध किशोर दीप, झूमर, लैंप, तोरणद्वार और सजावट की अन्य सामग्री तैयार कर रहे हैं। ‘प्रकाश पर्व : एक नई उड़ान’ नाम से आयोजित कौशल विकास कार्यशाला में प्रशिक्षकों के मार्गदर्शन में किशोर अपनी रचनात्मक प्रतिभा को निखार रहे हैं। इनके बनाए दीपों को दीपोत्सव के दौरान प्रज्वलित किया जाएगा।
विज्ञापन


राजकीय संप्रेक्षण गृह में अयोध्या, अंबेडकरनगर, सुल्तानपुर और बाराबंकी के कुल 106 किशोर निवासरत हैं। इनमें रचनात्मकता, आत्मविश्वास और सकारात्मक सोच विकसित करने के उद्देश्य से कार्यशाला आयोजित की गई है। जनपद न्यायाधीश के मार्गदर्शन और किशोर न्याय बोर्ड की प्रधान मजिस्ट्रेट मनीषा गुप्ता के निर्देशन में आयोजित इस कार्यशाला के माध्यम से किशोरों को अपनी प्रतिभा पहचानने और नए कौशल सीखने का अवसर मिल रहा है।

सहायक अधीक्षक राकेश कुमार चौरसिया ने बताया कि संप्रेक्षण गृह में किशोरों के सर्वांगीण विकास के लिए विभिन्न विभागों के समन्वय से समय-समय पर कौशल विकास और रचनात्मक कार्यशालाएं आयोजित की जाती हैं।
विज्ञापन


संप्रेक्षण गृह के निरीक्षण के दौरान प्रधान मजिस्ट्रेट मनीषा गुप्ता ने किशोरों की ओर से तैयार कलाकृतियों का अवलोकन किया। उत्कृष्ट कार्य करने वाले किशोरों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन भी किया। इस दौरान किशोर न्याय बोर्ड की सदस्य सुधा ओझा और राघवेंद्र अवस्थी, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी शिवाकांत शुक्ला, प्रशिक्षक हृदयराम संपूर्णानंद और अमन कुमार समेत अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें