फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 30 मिनट तक लहराया आठ फीट लंबा ध्वज

Fri, 19 Sep 2025 11:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
नितिन मिश्र
विज्ञापन

अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर के भव्य शिखर पर विजय और आस्था का प्रतीक ध्वज फहराने की दिशा में बृहस्पतिवार शाम को बड़ा कदम उठाया गया। मंदिर के 190 फीट ऊंचे शिखर पर ध्वजारोहण का परीक्षण किया गया। इस दौरान आठ फीट लंबा विशेष ध्वज लगभग आधे घंटे तक शिखर पर लहराता रहा। राम मंदिर में 25 नवंबर को होने वाले ध्वजारोहण समारोह से पहले हुआ परीक्षण सफल रहा।
विज्ञापन

परीक्षण के दौरान ध्वज आरोहण की तकनीकी को परखा गया। मंदिर शिखर पर विशेष पुली और स्टील वायर रोप सिस्टम लगाया गया, जिससे ध्वज को आसानी से चढ़ाया और उतारा जा सके। इस प्रणाली में स्टेनलेस स्टील की हाईटेंशन वायर का इस्तेमाल किया गया, जो तेज हवा और बारिश जैसी परिस्थितियों को सहने में सक्षम है। राम मंदिर की कार्यदायी संस्था एलएंडटी व टाट कसंल्टेंसी के इंजीनियर व ट्रस्ट के पदाधिकारियों की मौजूदगी में परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान तेज हवा और भार संतुलन पर विशेष ध्यान दिया गया। ट्रस्ट सूत्रों के अनुसार राम मंदिर के शिखर पर फहराए जाने वाले ध्वज के आकार-प्रकार पर मंथन चल रहा है। ऊंचाई और शिखर की संरचना को देखते हुए ध्वज को इस प्रकार डिजाइन किया जाएगा कि वह हवा के दबाव को आसानी से सह सके। राम मंदिर समेत सभी आठ मंदिरों के ध्वज अलग-अलग होंगे। राम मंदिर के शिखर पर लहराने वाले ध्वज की ऊंचाई आठ से नौ फीट के बीच हो सकती है। ध्वज का रंग भगवा या पीला होने की संभावना है। ध्वज बनाने के लिए उच्च गुणवत्ता के कपड़े का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें