फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: नीली बत्ती लगी कार सवारों ने ट्रक चालक को पीटा

Sat, 28 Feb 2026 09:11 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। निजी कार में नीली बत्ती लगाकर जा रहे लोगों ने ट्रक चालक की जमकर पिटाई की। घटना शनिवार सुबह लगभग 06:40 बजे कैंट क्षेत्र के मुमताज नगर के पास लखनऊ हाईवे पर हुई है। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है।
विज्ञापन

दर्ज एफआईआर में एटा जिले के मिरहची क्षेत्र के अगरपुर निवासी आकाश कुशवाहा ने बताया कि वह परिचालक शिवम के साथ ट्रक लेकर उत्तराखंड के रूद्रपुर से बस्ती जा रहे थे। लखनऊ-गोरखपुर हाईवे पर मुमताज नगर के पास पहुंचने पर पीछे से आ रही नीली बत्ती लगी कार ने हॉर्न दिया तो उन्होंने साइड दे दी। दाहिने तरफ से ओवरटेक कर रही कार उनके ट्रक में छू गई।
इसके बाद कार सवार तीन लोगों ने ट्रक रोकवा लिया और गाली देने लगे। विरोध करने पर उनकी और परिचालक की पिटाई कर दी। हाईवे पर जाम लगने लगा तो आरोपी बस्ती की तरफ भाग निकले। कार मालिक की पहचान प्रियांशु नामक व्यक्ति के रूप में हुई है। वहीं, पास में खड़े किसी व्यक्ति ने इसकी वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके जांच की जा रही है। हाईवे पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से आरोपियों की पहचान कराने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें