फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तीन बार बढ़ी समयसीमा, 50 अस्पतालों ने नहीं किया आवेदन

Wed, 11 Jun 2025 09:34 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिले के निजी नर्सिंग होम, पैथोलॉजी, क्लीनिक आदि के नवीनीकरण की समय सीमा तीन बार बढ़ाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक 50 अस्पतालों ने आवेदन नहीं किए हैं। 54 अस्पतालों की प्रक्रिया अभी संचालित है। अब नवीनीकरण की आखिरी तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई है।
विज्ञापन

जिले में 50 बेड तक के 190 निजी नर्सिंग होम संचालित हैं। 30 अप्रैल को ही इनका पंजीकरण समाप्त हो गया है। इसके नवीनीकरण के लिए स्वास्थ्य विभाग 15 अप्रैल से ही अपील कर रहा है, लेकिन इसे लेकर संचालक गंभीर नहीं दिख रहे हैं। समय सीमा समाप्त होने पर 15-15 दिन के लिए तिथि बढ़ाई जा चुकी है। इसके बावजूद अब तक 140 अस्पतालों की ओर से आवेदन मिले हैं।
इनमें 74 अस्पतालों की प्रक्रिया पूरी करके नवीनीकरण हो चुका है। 27 अस्पतालों के निरीक्षण की प्रक्रिया चल रही है। जबकि, 27 अस्पतालों के कागजात में कमियां मिली हैं, जिन्हें दूर करके फिर से आवेदन करने के निर्देश दिए गए हैं। समय पर नवीनीकरण करने के लिए सीएमओ ने बीते दिनों ताबड़तोड़ कार्रवाइयां भी की हैं। मानक विहीन चल रहे अस्पतालों के निरीक्षण के बाद उन्हें पूर्ण या आंशिक रूप से सील किया गया है, लेकिन तब भी संचालक दिलचस्पी नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन


जिले में लगभग 78 पैथोलॉजी व 45 क्लीनिक गतवर्ष पंजीकृत थीं, जिनका नवीनीकरण भी इसी अवधि में होना है। अब तक लेकिन इनमें से 50% तक पैथोलॉजी व क्लीनिक संचालकों ने नवीनीकरण किया है। निर्धारित अवधि में प्रक्रिया पूरी न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें