फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: दरोगा को हाजिर कराने के लिए अदालत ने दिए आदेश

Mon, 16 Mar 2026 07:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गंभीर अपराध के मामले में गवाही देने के लिए अदालत न आने पर एडीजे प्रथम ने कड़ा रुख अपनाया है। वर्तमान में बलरामपुर न्यायालय में सुरक्षा प्रभारी संतोष कुमार यादव को कोर्ट में हाजिर कराने को लेकर बलरामपुर के पुलिस अधीक्षक को न्यायालय ने पत्र जारी किया है।
विज्ञापन


अपर सत्र न्यायाधीश प्रथम सुरेंद्र मोहन सहाय ने निरीक्षक को कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया है। सुनवाई के लिए 18 मार्च की तिथि नियत की है। अभियोजन के अनुसार 10 साल पहले थाना रौनाही क्षेत्र में हत्या का प्रयास, छल-कपट, लूट के सामान बरामदगी को लेकर दर्ज कराई गई रिपोर्ट में थाना रौनाही में तैनात रहे दरोगा संतोष कुमार यादव ने विवेचना की थी। आरोपी उमेश सिंह सहित कई आरोपियों के विरुद्ध आरोप पत्र न्यायालय प्रेषित किया गया। विवेचक को समन सेल से व्यक्तिगत व दूरभाष से सूचना दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें