फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: चढ़ावे की गणना अत्यंत संवेदनशील, लापरवाही की गुंजाइश नहीं

Wed, 23 Sep 2026 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
तीर्थ क्षेत्र भवन में मौजूद सीईओ।
विज्ञापन
अयोध्या। राम मंदिर के चढ़ावे की गणना में अनियमितताओं के बाद अब व्यवस्था की निगरानी सीधे शीर्ष स्तर से की जा रही है। मंगलवार को श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्र गणना कक्ष पहुंचे। उन्होंने स्पष्ट संदेश दिया कि चढ़ावे की गणना अत्यंत संवेदनशील जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीईओ ने गणना कक्ष में चढ़ावे की गिनती से लेकर पैकिंग, रिकॉर्ड तैयार करने और बैंक में जमा होने तक की पूरी प्रक्रिया को समझा। उन्होंने कर्मचारियों से सीधे संवाद कर उनकी जिम्मेदारियां जानीं और कार्यप्रणाली की समीक्षा की। इस दौरान सुरक्षा और निगरानी के इंतजामों का भी जायजा लिया।
जितेंद्र मिश्र ने कर्मचारियों को गणना के हर चरण में निर्धारित प्रक्रिया का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए। उन्होंने सावधानी और पारदर्शिता के साथ काम करने पर जोर देते हुए कहा कि चढ़ावे की गणना में छोटी-सी चूक भी गंभीर हो सकती है। ऐसे में प्रत्येक कर्मचारी को अपनी जिम्मेदारी पूरी गंभीरता और जवाबदेही के साथ निभानी होगी।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी देखा कि चढ़ावा प्राप्त होने के बाद उसकी गणना तक कौन-कौन से स्तर पर रिकॉर्ड तैयार होता है और बैंक तक पहुंचने तक इसकी जिम्मेदारी किसके पास रहती है। यानी अब सिर्फ गणना ही नहीं, बल्कि चढ़ावे के पूरे मूवमेंट और रिकॉर्डिंग सिस्टम पर नजर रखी जा रही है। अनियमितताओं के बाद सीईओ का सीधे गणना कक्ष पहुंचना और कर्मचारियों से संवाद करना व्यवस्था में जवाबदेही बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

जांच के बाद बदली व्यवस्था
चढ़ावे की गणना में अनियमितताएं सामने आने के बाद ट्रस्ट ने निगरानी व्यवस्था को मजबूत किया है। गणना कक्ष में निगरानी बढ़ाने के साथ पूर्व सैनिकों को भी लगाया गया है। बैंक के कर्मचारी गणना प्रक्रिया में शामिल किए गए हैं। दोनों पालियों में चढ़ावे की गणना की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें