फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा राम मंदिर का निर्माण

Sat, 08 Mar 2025 09:56 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। रामनवमी पर एक बार फिर भगवान श्रीराम का सूर्य तिलक किए जाने की तैयारी है। रामनवमी के दिन दोपहर 12 बजे रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक होगा। मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि इसको लेकर राम मंदिर ट्रस्ट ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। नृपेंद्र ने बताया कि राम मंदिर का निर्माण 15 अप्रैल तक पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने मंदिर निर्माण के कार्यों की प्रगति भी देखी।
विज्ञापन

बताया कि राम मंदिर के शिखर निर्माण का काम 70 से 80 फीसदी पूरा हो गया है। अब केवल सात लेयर का निर्माण होना बाकी है। इसके बाद शिखर के ऊपर ध्वज दंड स्थापित किया जाएगा। सबसे ऊपर तड़ित चालक लगाया जाएगा जो प्राकृतिक आपदा से सचेत करेगा। नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि राम मंदिर में चार लाख 50 हजार क्यूबिक फीट पत्थर लगना था। अब महज 20 हजार क्यूबिक फीट पत्थर लगना शेष है। इसमें शिखर भी शामिल है। 15 अप्रैल तक पत्थरों का काम पूरा कर लिया जाएगा। यानी राममंदिर का निर्माण 15 अप्रैल तक पूरा हो जाएगा।
नृपेंद्र मिश्र ने बताया कि परकोटे में अभी तीन लाख क्यूबिक फीट पत्थर लगने शेष हैं। कहा कि मजदूरों की कमी एक बड़ी चुनौती रहती है। प्रयागराज महाकुंभ के चलते कुछ काम प्रभावित हुआ है, अब होली का पर्व आने वाला हे, इस मौके पर भी श्रमिक छुट्टी पर जाएंगे। इससे एक पखवाड़े तक निर्माण कार्य में बाधा आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें