अयोध्या। आयुक्त राजेश कुमार ने मिल्कीपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत विभिन्न मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी और बूथ लेवल अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
आयुक्त ने मतदाता सूची से संबंधित कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 18 से 19 वर्ष आयु वर्ग के नए मतदाताओं के नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में शामिल किए जाएं। साथ ही महिला मतदाताओं के नाम भी अधिक से अधिक संख्या में जोड़े जाएं।
उन्होंने ग्राम स्तर पर समिति गठित करने के निर्देश दिए। यह समिति बूथ लेवल अधिकारी के साथ घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करेगी और आवश्यक फार्म भरवाने का कार्य तेजी से पूरा कराएगी।
विज्ञापन
आयुक्त ने कहा कि स्वच्छ एवं त्रुटिरहित मतदाता सूची तैयार करना प्रशासन की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारी पूरी गंभीरता से कार्य करते हुए निर्धारित समय सीमा में अभियान को पूरा करें। ब्यूरो