फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सीएमओ ने श्रीराम चिकित्सालय के सीएमएस से मांगी जानकारी

Sat, 17 Oct 2026 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। जिला अस्पताल में इंटर्न छात्रा से अभद्र टिप्पणी के आरोप के मामले में स्वास्थ्य विभाग ने कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) डॉ. देवेंद्र कुमार भिटौरिया ने श्रीराम चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक (सीएमएस) को पत्र भेजकर आरोपी चिकित्सक के बारे में जानकारी मांगी है।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर श्रीराम चिकित्सालय में तैनात एक चिकित्सक अपने भांजे के साथ तीमारदार का सीटी स्कैन कराने जिला अस्पताल पहुंचे थे। इसके बाद वह इमरजेंसी में गए। इसी दौरान इंटर्न छात्रा ने चिकित्सक पर अभद्र टिप्पणी करने का आरोप लगाया। जानकारी मिलने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित चिकित्सक के बारे में जानकारी जुटाने की पहल की है। सीएमओ की ओर से सीएमएस को पत्र भेजे जाने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई को लेकर निगाहें विभाग पर टिकी हैं। हालांकि, अभी तक आरोपी चिकित्सक के खिलाफ कार्रवाई को लेकर कोई निर्णय सामने नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें