फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तिरंगे के रंग में रंगा शहर, बाजारों में बढ़ी रौनक

Sun, 25 Jan 2026 08:24 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
20-गणतंत्र दिवस पर रविवार को तिरंगे की खरीदारी करते लोग।-संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। 77वें गणतंत्र दिवस को लेकर रामनगरी के बाजार देशभक्ति के रंग में रंगी हुई है। रविवार को तिरंगे की खरीदारी करते लोग देशभक्ति का उत्सव मनाते नजर आ रहे हैं। चौक-चौराहों से लेकर मुख्य बाजारों तक हर तरफ केसरिया, सफेद और हरे रंग की छटा बिखरी हुई है। 26 जनवरी को लेकर बाजारों में सुबह से देर शाम तक ग्राहकों की भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन

दुकानों पर तिरंगे झंडे, टोपी, बैज, रिस्ट बैंड, बैंड और बच्चों के लिए आकर्षक सामान की बिक्री तेजी से बढ़ी है। शहर के चौक, रिकाबगंज, देवकाली, नाका, रीडगंज सहित अन्य बाजारों में लगने वाली अस्थायी और स्थायी दुकानों पर तिरंगे से जुड़ी सामग्रियों की जमकर बिक्री हो रही है। बाजारों में छोटे कागजी झंडे से लेकर बड़े साइज के कपड़े वाले तिरंगे तक की खूब मांग है। इसके साथ ही बच्चों के लिए देशभक्ति स्लोगन वाली टोपी और बैज खरीदना खास पसंद कर रहे हैं।
रिकाबगंज चौराहा के पास के दुकानदार मुकेश कुमार ने कहा कि झंडे और बैज सबसे ज्यादा बिक रहे हैं। युवतियां तिरंगे के रंग वाली चूड़ियां खूब खरीद रही हैं। एक दिन में करीब 10 हजार रुपये की बिक्री हुई है। चौक बाजार के दुकानदार नरेश सोनकर ने कहा कि युवाओं में तिरंगा टी-शर्ट और पटका का क्रेज सबसे ज्यादा है। एक दिन में करीब आठ हजार से ज्यादा की बिक्री हुई है। नाका के दुकानदार आलोक सिंह ने कहा कि बड़े साइज के झंडों की मांग स्कूलों और संस्थानों से आ रही है, जिससे कारोबार में तेजी आई है। घर की सजावट के लिए तिरंगा लड़ियां भी लोग खूब खरीद रहे हैं।

20-गणतंत्र दिवस पर रविवार को तिरंगे की खरीदारी करते लोग।-संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें