फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: शक्ति उपासना में डूबी रामनगरी, रामनवमी मेला भी शुरू

Thu, 19 Mar 2026 10:01 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
नवरात्र के पहले दिन बड़ी देवकाली मंदिर में दर्शन-पूजन करते श्रद्धालुगण।
विज्ञापन
अयोध्या। चैत्र नवरात्र के शुभारंभ के साथ ही रामनगरी का प्रांतीयकृत रामनवमी मेला भी शुरू हो चुका है। नवरात्र के पहले दिन मां शैलपुत्री की देवी मंदिरों में पूजा-अर्चना की गई। सुबह से लेकर शाम तक देवी मंदिरों में जयकारे गूंजते रहे। वहीं रामनगरी के मठ-मंदिरों में कथा, प्रवचन, सीतारा महायज्ञ सहित अन्य अनुष्ठान शुरू हो गए हैं।
विज्ञापन

नवरात्र के शुभारंभ अवसर पर छोटी देवकाली, बड़ी देवकाली मंदिर, जालपा देवी, मां हट्ठी महरानी, शीतला माता मंदिर सहित अन्य देवी मंदिरों में सुबह पांच बजे से ही श्रद्धालुओ की कतार लग गई। दिन भर मां की पूजा-अर्चना होती रही। देर शाम महाआरती में भी श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी। वहीं राम मंदिर में भी कलश स्थापना के साथ नवरात्र का शुभारंभ हो गया है। परकेाटा स्थित दुर्गा मंदिर में कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय अनुष्ठानों का शुभारंभ हो गया है।
वहीं दशरथ महल बड़ास्थान मेंं रामनवमी मेले को लेकर श्रीरामकथा का शुभारंभ हो गया है। जबकि संकट मोचन किला हनुमान मंदिर में श्री सीताराम महायज्ञ का भी श्रीगणेश हुआ। महंत परशुरामदास ने बताया कि नौ दिनों तक विभिन्न अनुष्ठान होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें