अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आठ सितंबर को जीआईसी ग्राउंड में छह जिलों की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं को सम्मानित करेंगे। उनके दौरे को देखते हुए अयोध्या शहर और अयोध्या धाम क्षेत्र में यातायात डायवर्जन लागू रहेगा। यह व्यवस्था दोपहर 12:30 बजे से कार्यक्रम समाप्त होने तक प्रभावी रहेगी।
आवश्यक सेवाओं को छोड़कर सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। शहर क्षेत्र और अयोध्या धाम क्षेत्र दोनों में कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों की आवाजाही रोकी जाएगी। इससे आम जनता को असुविधा से बचने के लिए वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे यात्रा शुरू करने से पहले डायवर्जन प्लान की जानकारी ले लें। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन के लिए यह कदम उठाया गया है। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
शहर क्षेत्र में प्रतिबंधित मार्ग
- शहर क्षेत्र में सहादतगंज हनुमानगढ़ी चौराहे से रामपथ पर वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- पोस्ट ऑफिस तिराहे से पुलिस लाइन व रिकाबगंज तिराहे की तरफ भी आवाजाही रोकी जाएगी।
- पुष्पराज चौराहा से जीआईसी की तरफ और तहसील तिराहा से गुरु गोबिंद सिंह चौक की तरफ भी वाहन नहीं चलेंगे।
- बहू बेगम मकबरा तिराहा से जीआईसी की तरफ जाने वाले रास्ते भी बंद रहेंगे।
- रिकाबगंज चौराहा से कसाब बाड़ा और रामपथ की तरफ भी यातायात प्रतिबंधित रहेगा।
अयोध्या धाम क्षेत्र में यातायात व्यवस्था :
- अयोध्या धाम क्षेत्र में हनुमान गुफा से लता मंगेशकर चौक की ओर वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।
- पुराना सरयू पुल से लता मंगेशकर चौक की ओर भी यातायात प्रतिबंधित किया गया है।
- सब्जी मंडी रोड से पोस्ट ऑफिस तिराहा रामपथ पर और हनुमानगढ़ी चौराहा बैरियर से रामपथ पर भी वाहन नहीं चलेंगे।
- श्रीराम अस्पताल तिराहा रामपथ पर और टेढ़ी बाजार चौराहा रामपथ पर भी प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा।
- रानोपाली रेलवे क्रॉसिंग से रामपथ पर भी सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश वर्जित रहेगा।