फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कर्मियों संग बैठक के साथ सीईओ शुरू करेंगे कामकाज

Mon, 21 Sep 2026 12:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
41- राम मंदिर के सीईओ जितेंद्र मिश्र- संवाद
विज्ञापन
अयोध्या। राममंदिर की व्यवस्थाओं में अब सीईओ की व्यवस्था पूरी तरह प्रभावी होने जा रही है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के नवनियुक्त सीईओ और सेवानिवृत्त एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र सोमवार को 11 दिन बाद अयोध्या लौटेंगे।
विज्ञापन

नौ सितंबर को अयोध्या से दिल्ली रवाना हुए जितेंद्र मिश्र के लौटने के साथ ही मंदिर की प्रशासनिक व्यवस्थाओं की कमान उनके हाथ में आ जाएगी। उनके लिए सीईओ कार्यालय के साथ ही मंदिर परिसर के भीतर आवास की व्यवस्था की गई है।
अयोध्या पहुंचने के बाद सीईओ की प्राथमिकता मंदिर के मौजूदा कामकाज को समझने और व्यवस्थाओं की समीक्षा करने की होगी। सोमवार को वह राममंदिर के कर्मचारियों के साथ बैठक भी कर सकते हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए परिसर में हेल्प डेस्क और सूचना केंद्रों को और सक्रिय करने की तैयारी है। इसके जरिए दर्शन, प्रवेश, सुविधाओं और अन्य जरूरी सूचनाओं के लिए श्रद्धालुओं को अधिक व्यवस्थित सहायता उपलब्ध कराने पर जोर रहेगा।
विज्ञापन

जितेंद्र मिश्र के स्थायी रूप से अयोध्या में काम संभालने के बाद मंदिर की आंतरिक प्रशासनिक व्यवस्था, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली, सुरक्षा, श्रद्धालु सुविधाओं, चढ़ावे की व्यवस्था और विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय की समीक्षा तेज होने की संभावना है। खास बात यह होगी कि अब मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े फैसलों के क्रियान्वयन के लिए एक केंद्रीकृत प्रशासनिक जिम्मेदारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें