फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सांस्कृतिक और आधारभूत विकास को नई गति देगा बजट

Wed, 11 Feb 2026 09:02 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। राज्य सरकार की ओर से प्रस्तुत बजट का अयोध्या के संत समाज ने स्वागत करते हुए इसे विकासोन्मुखी बताया है। विशेष रूप से अयोध्या के विकास पर किए गए फोकस पर प्रसन्नता व्यक्त की है। संतों का कहना है कि यह बजट धार्मिक नगरी के आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और आधारभूत विकास को नई गति देगा।
विज्ञापन

नाका हनुमानगढ़ी के महंत रामदास ने कहा कि अयोध्या में आधारभूत संचरना, सड़क, घाट, पर्यटन सुविधाओं और यातायात व्यवस्था के विस्तार से देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओंं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इससे तीर्थ की गरिमा बढ़ेगी, स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी बल मिलेगा। बजट विकासोन्मुखी है। महंत बृजमोहन दास ने कहा कि अयोध्या केवल एक शहर नहीं, आस्था का केंद्र है। सरकार की ओर से पर्यटन विकास के लिए दी गई यह राशि श्रद्धालुओं की सुविधा और रामनगरी की गरिमा को बढ़ाने में सहायक होगी। यदि योजनाएं समयबद्ध ढंग से पूरी होती हैं तो यह ऐतिहासिक कदम साबित होगा। महंत विवेक आचारी ने कहा कि अयोध्या का विकास आध्यात्मिक मूल्यों के अनुरूप होना चाहिए। पर्यटन के साथ-साथ यहां की पवित्रता, स्वच्छता और सांस्कृतिक पहचान को बनाए रखना आवश्यक है। यह बजट तभी सार्थक होगा जब विकास और मर्यादा साथ-साथ चलें। विश्वास जताया कि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्यवन से अयोध्या का समग्र विकास सुनिश्चित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें