तारुन । 19 वर्षीय बीए की छात्रा की लाश शुक्रवार सुबह घर के अंदर बडेर में लटकती मिली। घटना क्षेत्र की ग्राम पंचायत नसरतपुर मजरे सूरत का पूरा की है। पिता चिंताराम वर्मा ने बताया कि उनके पड़ोसी अजय वर्मा की पत्नी का मोबाइल 24 फरवरी को घर से गायब हो गया था। जिसका आरोप वह लगातार पुत्री पूजा पर लग रहा था। उसने 20 मार्च को थाने में नामजद तहरीर दे दिया। 20 मार्च को दोपहर करीब 11 बजे पुलिस उनकी पुत्री को थाने ले गई और शाम को छोड़ा, पुलिस पर उन्होंने मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया। शुक्रवार को सुबह पूजा ने सभी लोगों को चाय दिया, खाना खिलाया। वह किसी कार्य से इटौरा चले गए। परिवार के लोग घर के बाहर थे। तभी उसने आत्महत्या कर ली। प्रभारी निरीक्षक लल्लन यादव ने उत्पीड़न से इंकार किया। बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया है। पीएम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)