फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अचरा पसारी भिखिया मांगी छठी माई सुन ला पुकार...

Sat, 25 Oct 2025 10:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
04- छठ पर्व के पहले दिन घर में पूजन करतीं व्रती महिलाएं- संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

अयोध्या। पहिले पहिल हम कईनी छठी मइया व्रत तोहार, करिहा क्षमा छठी मइया, भूल-चूक गलती हमार...। छठी मइया से क्षमा याचना के साथ ही नहाय-खाय से महापर्व छठ की शुरूआत हो गई। छठ पर्व का पहला दिन नहाय-खाय (शुद्धता और सरल भोजन) के लिए होता है। घरों में महिलाओं ने विधि विधान से छठ मैया की पूजा की और इनके गीत गाए। अचरा पसारी भिखिया मांगी छठी माई सुन ला पुकार...आदि गीतों के बीच पर्व का शुभारंभ हुआ।
नहाय-खाए पर व्रती महिलाओं ने सुबह पवित्र नदी, नहर, तालाब या घर में स्नान किया। इसके बाद पूरे घर की सफाई की गई। इस दिन रसोई को शुद्ध और पवित्र रखना जरूरी माना जाता है। इसके बाद व्रती महिलाओं ने श्रद्धा से छठ पूजा के नियमों का पालन करने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

व्रती महिलाओं ने सिर्फ सादा भोजन किया। आमतौर पर चावल, चने की दाल व कद्दू की सब्जी बनाई गई। घरों में भोजन मिट्टी या कांसे के बर्तनों में पकाया गया और उसे लकड़ी या गोबर के उपलों पर पकाया गया। इसके बाद व्रती महिलाओं ने शुद्धता के साथ इसे ग्रहण किया और उसके बाद परिवार के अन्य सदस्यों ने भोजन किया। व्रती महिलाएं रविवार को खरना से 36 घंटे का निर्जल उपवास शुरू करेंगी। सोमवार को अस्ताचलगामी और मंगलवार को उगते हुए सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का पारण करेंगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें