फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: गोली चलाकर खुद पर हमले की झूठी कहानी बताते रहे आरोपी

Wed, 18 Feb 2026 08:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। गैंगस्टर संजय सिंह पर फायरिंग करके दोनों आरोपी खुद पर हमले की झूठी कहानी बताने लगे। इसके लिए उन्होंने डायल 112 पुलिस को फोन भी किया। हालांकि, आरोपियों के घर की तलाशी लेने पर उनकी कहानी की हवा निकल गई। मौके से दो अवैध पिस्टल बरामद हुई, जिसमें खोखे फंसे थे। सख्ती बरतने पर दोनों ने सच्चाई स्वीकारी।
विज्ञापन

इनायत नगर क्षेत्र के ईंटगांव निवासी गैंगस्टर संजय सिंह पर सोमवार की रात लगभग 09:45 बजे मिल्कीपुर बाजार के पास जानलेवा हमला हुआ था। कंधे में गोली लगने पर संजय को लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। शुगर का स्तर बढ़ा होने से बुधवार को भी उसका ऑपरेशन नहीं हो सका। हालांकि, काफी अरसे बाद ताजा हुई इस अदावत से बुधवार को क्षेत्र के चौराहों पर तरह-तरह की चर्चायें रहीं।


वहीं, अब तक की जांच में पता चला कि संजय सिंह के निमंत्रण में शामिल होने की आरोपियों को पहले से भनक थी। आरोपियों ने संजय के बेखौफ होकर चलने का फायदा उठाया। एक चालक समेत तीन लोगों के साथ एक ही वाहन से संजय सिंह निमंत्रण में शामिल होने गए थे। दोनों आरोपी उनके वापस लौटने का इंतजार कर रहे थे।
विज्ञापन




जैसे ही चालक गेट खोलकर एसयूवी में बैठा और संजय सिंह आगे वाली सीट पर बैठने लगे, इतने में ही गालियां देते हुए दोनों आरोपियों ने फायरिंग शुरू कर दी। जब तक संजय सिंह कुछ समझ पाता दोनों ने ताबड़तोड़ चार गोली चलाई। पहले से अपराध के दांवपेंच से वाकिफ संजय तेजी से इधर-उधर मुड़ा, जिससे गोली उसके कंधे पर लगी और जान बच गई।


वापस बुलाया गया आरोपी का गनर

आरोपी विपिन दुबे ने सुरक्षाकर्मी की अवधि बढ़ाने के लिए आवेदन किया था। घटना के एक दिन पहले ही उस पर रिपोर्ट भी लगी थी। घटना के बाद अब इनायत नगर पुलिस ने गनर के संबंध में आख्या भेजी है। इसके बाद गनर को पुलिस लाइन बुला लिया गया है। सूत्रों के अनुसार गनर को घर में ही छोड़कर दोनों आरोपी बाहर आ गए थे। वहीं, गांव में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस टीम पैदल गश्त कर रही है। एसपी ग्रामीण बलवंत चौधरी ने बताया कि दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है। तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें