फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आज से शुरू होगी 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. भीमराव अंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में 13 अप्रैल से 29वीं यूपी प्री-स्टेट शूटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय करेंगे।
विज्ञापन











उनके साथ सांसद करण भूषण सिंह, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी, विधायक वेद प्रकाश गुप्ता व महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव करेंगे। चार दिवसीय प्रतियोगिता में पूरे प्रदेश से हजारों खिलाड़ी प्रतिभाग करेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य प्रबंधक जिला रायफल क्लब के कोच शनि कुमार वर्मा होंगे। प्रतियोगिता का समापन 16 अप्रैल को किया जाएगा।





उत्तर प्रदेश रायफल एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता का उद्घाटन 13 अप्रैल को प्रातः 10 बजे होगा। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा और उन्हें अपने कौशल का प्रदर्शन करने के लिए एक मंच प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें