फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अयोध्या में हथकरघा क्लस्टर स्थापित करेगा वस्त्र मंत्रालय

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। केंद्र सरकार के वस्त्र मंत्रालय से संबद्ध बुनकर सेवा केंद्र, वाराणसी के उप निदेशक अशोक वर्मा ने कहा कि अयोध्या में बुनाई का काम अभी बिल्कुल नया है। वस्त्र मंत्रालय की ओर से यहां पर हथकरघा क्लस्टर स्थापित किया जाएगा, जिससे यहां की महिला बुनकरों को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा।
विज्ञापन




उप निदेशक अमानीगंज ब्लॉक के खंडासा स्थित पूरे दला में स्थापित केला रेशा प्रदर्शन इकाई पर आयोजित जागरूकता शिविर में बोल रहे थे। उन्होंने बताया कि हथकरघा क्लस्टर स्थापित होने के बाद महिला बुनकरों का सबसे पहले परिचय पत्र बनाकर उनको हथकरघा और वर्किंग शेड बनाने के लिए अनुदान राशि प्रदान की जाएगी। भविष्य में उन्हें बच्चों की पढ़ाई के लिए दो लाख रुपए की छात्रवृत्ति और सोलर योजना का भी लाभ दिया जाएगा।



विकास आयुक्त हथकरघा के निर्देश पर उप निदेशक यहां पहुंचे थे। ओंकार सेवा संस्थान की ओर से नाबार्ड के सहयोग से अमानीगंज ब्लॉक के विभिन्न गांवों की 90 महिलाओं को केला रेशा से संबंधित प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। प्रशिक्षण के बाद महिलाएं केला के तने से रेशा निकालकर इससे धागा बनाती हैं। फिर हथकरघा पर उससे कपड़ा बनाकर लगभग 200 से अधिक तरह के उत्पाद तैयार कर रही हैं। संस्था की ओर से अब तक 30 महिलाओं के घर पर हथकरघा स्थापित करवाया गया है, जिससे महिलाएं अपने घरों पर ही चूल्हा-चौका से बचे हुए समय में अपनी रोजी-रोटी का भी जुगाड कर रही हैं।
विज्ञापन




शिविर को बुनकर सेवा केंद्र के गोपाल, तकनीकी अधीक्षक गजेंद्र सिंह, आसिफ अली व वरिष्ठ बुनकर राजेंद्र बुटोला ने संबोधित किया। केंद्र के उप निदेशक ने क्षेत्र में महिलाओं के घरों पर स्थापित हथकरघा का भी अवलोकन किया और उन्हें जरूरी सुझाव दिए। इस दौरान सूर्य कुमार त्रिपाठी, संगीता मौर्या, अनीता मौर्या, जयश्री तिवारी, नीलम उपाध्याय, विजय लक्ष्मी यादव व सुषमा कुमारी सहित अन्य महिला बुनकर मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें