फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: एसयूवी व कार में जबरदस्त टक्कर, वृद्धा की मौत

Wed, 09 Jul 2025 09:08 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
मया बाजार। रामलला के दर्शन कर आज़मगढ़ जा रही कार को मया टांडा बाईपास चौराहे पर तेज रफ्तार एसयूवी ने जोरदार टक्कर दी। इससे कार सवार 65 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि आठ वर्षीय बच्ची सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी को राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। जहां दो महिला व कार चालक की हालत चिंताजनक बताई गई है। एसयूवी का एयर बैग खुल जाने से चालक समेत सभी लोग बच गए।
विज्ञापन

बुधवार दोपहर 3:30 बजे अयोध्या से अंबेडकरनगर जा रही एसयूवी ने मया-टांडा मार्ग पर कार को जोरदार टक्कर दी। टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों वाहन लगभग 30 फीट दूर गड्ढे में पलट गए। कार में सवार बूढ़नपुर छपरा थाना अतरौलिया आजमगढ़ निवासी हीरा सिंह (65), समीर सिंह, आकांक्षा सिंह, आठ वर्षीय ऐमी सिंह और पुष्पा पांडेय गंभीररूप से घायल हो गए। महराजगंज पुलिस ने घायलों को स्थानीय सीएचसी पहुंचाया, जहां महिला हीरा सिंह को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
हादसे की सूचना पर स्थानीय व्यापारी नेता ध्रुव गुप्ता, पिंकू पांडेय, अरुण पांडेय ने घायलों की मदद की। प्रभारी निरीक्षक महराजगंज राजेश सिंह ने बताया कि समीर सिंह अपने परिवार के साथ अयोध्या दर्शन कर वापस घर जा रहे थे। एसयूवी चालक सैय्यद अली निवासी जोदुगाना मस्जिद राठ हवेली व सवार तनवीर अहमद अमानीगंज नगर कोतवाली अयोध्या को हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें