फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: तेहरान की बेटी मायके वालों की खैरियत के लिए परेशान

Sun, 01 Mar 2026 10:03 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
29-डॉ. परनियान एवं डॉ. सौरभ वर्मा।
विज्ञापन
सतीश पाठक
विज्ञापन

अयोध्या। अमेरिका-इस्राइल हमले के दौरान ईरान में रहने वाले मायके वालों की खैरियत के लिए जिले में रहने वाली तेहरान की एक बेटी भी परेशान है। 24 से 48 घंटे तक मां-बाप व भाई का हालचाल न मिल पाने से वह चिंतित है और जल्द ही हालात सामान्य होने का बेसब्री से इंतजार कर रही है।
जिले के वरिष्ठ चर्म रोग विशेषज्ञ डॉ. आरबी वर्मा के बड़े बेटे डॉ. सौरभ वर्मा की शादी नवंबर, 2025 में ईरान के तेहरान निवासी डॉ. परनियन से हुई है। डॉ. परनियन की मां डॉ. कातून ईरान की प्रसिद्ध ईएनटी सर्जन हैं। उनके पिता डॉ. बेहनाम पशु चिकित्सक हैं। जबकि, उनका भाई अमेरिकन अभी स्नातक का छात्र है। वह लगभग चार साल पहले एमबीबीएस पास करके दिल्ली में इंटर्नशिप करने आई थीं।
विज्ञापन

इसी दौरान वह डॉ. सौरभ के संपर्क में आईं। परिवार की सहमति व सभी प्रक्रियाएं पूरी करने बाद पिछले साल वर्ष वह शहर के रीडगंज स्थित एक होटल में परिणय सूत्र में बंधे थे। इस समय डॉ. सौरभ जयपुर में चर्म रोग विभाग में परास्नातक कर रहे हैं। जबकि, डाॅ. परनियन अभी परास्नातक की तैयारी कर रही हैं। पिछले कई दिन से ईरान में माहौल बदलने के बाद से ही वह मां-बाप और भाई की सलामती को लेकर चिंतित हैं।
हमारी टीम से बातचीत में उन्होंने बताया कि वैसे तो उनके मायके वाले तेहरान छोड़कर लगभग 50-60 किलोमीटर दूर स्थित विला में शिफ्ट हो गए हैं, लेकिन वहां के हालात देखकर चिंता बढ़ रही है। पहले दिन भर में कई बार बात हो जाती थी, लेकिन इधर कुछ दिन से बातचीत सीमित हो गई है। इंटरनेट सेवाएं बाधित होने के कारण कई बार तो दो-दो दिन तक हालचाल नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

यहां अपना कर्तव्य तो वह निभा रही हैं, लेकिन मायके वालों की सलामती के लिए हर पल परेशान हैं। कहती हैं कि मां-बाप भी दिन में कई बार उनसे संपर्क करते थे। उनका भाई, उनका लाडला है, जिससे बात किए बिना तो मानो दिन की शुरुआत नहीं होती थी। जल्द ही स्थिति सामान्य हो जाती तो कितना अच्छा होता। परिवार के अन्य लोग भी उन्हें लगातार ढांढस बंधा रहे हैं।

29-डॉ. परनियान एवं डॉ. सौरभ वर्मा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें