फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत

Tue, 18 Aug 2026 11:53 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
बीकापुर। पूराकलंदर थाना क्षेत्र के जीवपुर भदरसा निवासी राकेश के 12 वर्षीय पुत्र दिनेश की मंगलवार शाम संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। कक्षा पांच का छात्र दिनेश खेत से चारा लेकर लौटने के बाद खाना खाने लगा। इसके बाद उसे उल्टी और बुखार की शिकायत हुई। हालत बिगड़ने पर परिजन उसे बेहोशी की हालत में सीएचसी बीकापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद पोस्टमार्टम कराने का आग्रह किया, लेकिन परिजनों ने इसे सामान्य मौत बताते हुए मना कर दिया। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों को सौंप दिया। ग्रामीणों ने जहरीले जंतु के काटने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें