फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: आकाशवाणी के टावर पर चढ़ा किशोर, घंटों चली मशक्कत के बाद उतरा

Fri, 22 May 2026 11:13 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। कैंट क्षेत्र के बेगमगंज इलाके में बृहस्पतिवार देर रात उस समय अफरा तफरी मच गई, जब एक किशोर आकाशवाणी के टॉवर पर चढ़ गया। टॉवर पर युवक को चढ़ता देख आसपास के लोग दहशत में आ गए और मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। कैंट थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और किशोर को सुरक्षित नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। प्रत्यक्षदर्शी सुधीर, आकाश निषाद के मुताबिक किशोर देखते ही देखते टावर की काफी ऊंचाई तक पहुंच गया था। पुलिस और स्थानीय लोगों की ओर से देर रात तक चले मान-मनौव्वल के बाद आखिरकार किशोर सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद पुलिस और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। कैंट थाना प्रभारी संदीप सिंह ने बताया कि टावर पर चढ़ने वाला किशोर ककरही बाजार क्षेत्र का रहने वाला 15 वर्षीय बालक है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वह नशे का आदी है। उसे परिजनों को सुपुर्द कर हिदायत देकर छोड़ दिया गया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें