अयोध्या। कोतवाली नगर क्षेत्र के पहाड़गंज, खाले टोला निवासी मुरारी लाल की 16 वर्षीय बेटी शीतल उर्फ लल्ली 31 अगस्त की रात घर से लापता हो गई। परिजनों के मुताबिक, रात करीब आठ बजे मोबाइल फोन को लेकर शीतल की छोटी बहन प्रिया से कहासुनी हो गई थी। नाराज होकर वह घर से बाहर चली गई और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने आसपास के इलाकों और संभावित स्थानों पर उसकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं मिला। इसके बाद मुरारी लाल ने दो सितंबर को कोतवाली नगर पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। तहरीर में किशोरी का मोबाइल नंबर भी उपलब्ध कराया गया है।