फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: मांगलिक कार्यक्रम से किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म, पुलिस ने दोनों आरोपियों को किया गिरफ्तार

Sat, 09 May 2026 08:12 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

सार

अयोध्या में मांगलिक कार्यक्रम से किशोरी को अगवा करके दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
woman demo - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अयोध्या में बृहस्पतिवार रात मांगलिक कार्यक्रम में पानी पी रही 11 वर्षीय किशोरी को स्कूटी सवार दो युवकों ने अगवा करके दुष्कर्म किया। पीड़िता के पिता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन


घटना पूराकलंदर थाना क्षेत्र के एक गांव की है। पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी बेटी बृहस्पतिवार की रात करीब 8 बजे गांव में आयोजित मांगलिक कार्यक्रम में गई थी। नाश्ता करने के बाद वह बाहर लगे पानी के काउंटर पर पानी पीने गई। उसी दौरान दो अज्ञात युवक आए और किशोरी को जबरन खींचकर स्कूटी पर बैठा लिया। 

आरोपियों ने उसका मुंह दबाया और गले पर चाकू रखकर धमकाया। इसके बाद उसे गांव के बाहर सुनसान जगह ले गए। आरोप है कि दोनों युवकों ने बारी-बारी से किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। चिल्लाने पर आरोपी चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते रहे। वारदात के बाद आरोपियों ने पीड़िता को गांव के पास नहर के किनारे छोड़ दिया। धमकी दी कि किसी को बताया तो अंजाम बुरा होगा।
विज्ञापन


इधर, परिजन किशोरी की तलाश में जुटे थे। रात करीब 9:30 बजे किशोरी रोती-बिलखती घर पहुंची। वह बेहद डरी-सहमी थी। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। डर के कारण वह रात में कुछ नहीं बता पाई। शुक्रवार सुबह परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजन उसे लेकर पूराकलंदर थाने पहुंचे। 
विज्ञापन


सीओ अयोध्या आशुतोष तिवारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज करके दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें