फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राजस्व संबंधी शिकायतों के निस्तारण के लिए बनी टीमें

Sat, 08 Mar 2025 07:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। शहर के सभी पुलिस थानों में शनिवार को थाना समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इस दौरान लगभग सभी पुलिस थानों में राजस्व संबंधी शिकायतों की भरमार रही, जिनके निस्तारण के लिए संयुक्त टीमें बनाई गईं।
विज्ञापन

तारुन प्रतिनिधि के अनुसार प्रशिक्षु आईपीएस अभिनव द्विवेदी ने थाना समाधान दिवस में शिकायतें सुनीं। सराय रघुनाथ निवासी झिनकन ने बताया कि वर्ष 2010 में उन्होंने अपनी पत्नी पतिराजी के नाम व्यवसाय के लिए सोना देवी से जमीन का बैनामा कराया था। इस पर नींव भरवाकर हैंडपंप भी लगवाया था। रोजगार के संबंध में वह बाहर चले गए। 28 फरवरी की रात में एकाएक विपक्षी ने उनकी जमीन पर कब्जा कर लिया और उसमें सड़क की तरफ दरवाजा लगवा लिया। तहसील पर सूचना देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं हुई। इस मौके पर तहसीलदार बीकापुर धर्मेंद्र प्रताप सिंह, थाना प्रभारी लल्लन यादव आदि मौजूद रहे।
मिल्कीपुर प्रतिनिधि के अनुसार इनायतनगर थाने में उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर राजीव रत्न सिंह व क्षेत्राधिकारी मिल्कीपुर श्रीयश त्रिपाठी ने सुनवाई की। यहां 11 शिकायतें आईं। इनायतनगर पूरे हरिदीन गांव के जगलाल ने शिकायत किया कि बंजर खाते की भूमि पर कुछ लोगों ने पिलर बनाकर कब्जा किया है। देवनपारा मजरे जगरूप के सोहन लाल ने शिकायत किया कि चकमार्ग पर विपक्षी इंटरलॉकिंग नहीं लगने दे रहे हैं। थाना खंडासा में प्रभारी संदीप सिंह के समक्ष पांच शिकायतें आईं। इनमें एक का भी निस्तारण नहीं हो सका। थाना कुमारगंज में तहसीलदार सुमित कुमार सिंह के समक्ष आई शिकायतों में से एक भी निस्तारित नहीं हुईं।
विज्ञापन

मसौधा प्रतिनिधि के अनुसार पूराकलंदर थाने में केवल चार प्रार्थना पत्र आए। सभी राजस्व विभाग से संबंधित होने के कारण किसी का निस्तारण नहीं हुआ है। सराय चैमल निवासी शमीम बानो ने शिकायत कि विपक्षीगण वर्षों से चले आए आम रास्ते को दीवार उठाकर बंद कर रहे हैं। बीकापुर प्रतिनिधि के अनुसार कोतवाली परिसर में पुलिस क्षेत्राधिकारी पीयूष पाल के समक्ष नौ शिकायतें आईं। इसमें पुलिस विभाग से संबंधित दो और सात शिकायतें राजस्व संबंधी रहीं। मौके पर एक भी शिकायत का निस्तारण नहीं हो सका। नगर पंचायत बीकापुर के तेंदुआमाफी निवासी कृपा शंकर मिश्रा ने भूमि की पैमाइश करने की मांग की। बताया कि पैमाइश का आदेश मुख्य राजस्व अधिकारी की कोर्ट से करीब छह माह पूर्व हुआ है। कई बार तहसील का चक्कर लगाने के बावजूद पैमाइश नहीं हो पा रही है। इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक लालचंद सरोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें