फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: राष्ट्रीय कबड्डी के लिए टीम का अभ्यास शुरू

Wed, 11 Nov 2026 11:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। 52वीं जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन के उद्देश्य से उत्तर प्रदेश की बालिका टीम का अभ्यास शिविर बुधवार से डॉ. भीमराव आंबेडकर अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभासेमर में शुरू हो गया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न जिलों से चयनित खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। कोच की देखरेख में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जा रहा है। यह अभ्यास शिविर 24 नवंबर तक चलेगा।
विज्ञापन

जूनियर राष्ट्रीय कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन 26 से 29 नवंबर तक पंजाब के फरीदकोट स्थित नेहरू स्टेडियम में किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर की इस प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों की टीमें हिस्सा लेंगी। उत्तर प्रदेश की टीम में शामिल खिलाड़ियों को बेहतर तालमेल, तकनीक और खेल कौशल पर विशेष ध्यान देते हुए प्रशिक्षण दिया जा रहा है। अभ्यास के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक क्षमता बढ़ाने के साथ ही रेड और डिफेंस की बारीकियों पर भी काम कराया जा रहा है।
टीम में अलीगढ़ की खुशबू, आगरा हॉस्टल की ज्योति, गाजीपुर की अंकिता, गोरखपुर की प्राची, प्रयागराज की वैभवी, वाराणसी की प्रीति, आगरा की खुशी पचौरी, आगरा हॉस्टल की हिमांशी, बागपत की तनु, मेरठ की अनुष्का, मुजफ्फरनगर की वर्षा, आजमगढ़ की रोशनी, आगरा हॉस्टल की काजल, लखनऊ की अंजलि, आगरा की खुशी और आगरा हॉस्टल की नीतू शामिल हैं। इनके अलावा दो अन्य खिलाड़ियों को भी टीम में शामिल किया गया है।
विज्ञापन

कोच सुनीता पटेल और सहायक कोच राहुल कुमार के नेतृत्व में खिलाड़ियों को प्रतियोगिता के अनुरूप तैयार किया जा रहा है। उनका प्रयास है कि अभ्यास शिविर के दौरान खिलाड़ियों की कमियों को दूर कर टीम का बेहतर तालमेल विकसित किया जाए, ताकि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की बालिका टीम शानदार प्रदर्शन कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें