अयोध्या। रायबरेली रोड स्थित एक अस्पताल के पास सांड़ पकड़ने पहुंची नगर निगम टीम से मारपीट का मामला सामने आया है। टीम सदस्य कौशल्या घाट निवासी रमेश यादव की तहरीर पर कोतवाली नगर में प्रशांत तिवारी उर्फ दीपू, किशन, मोनू पंडित समेत आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज हुई है। तहरीर के अनुसार छह सितंबर की रात आरोपी रॉड-डंडे लेकर पहुंचे और रमेश समेत टीम की पिटाई की। पुलिसकर्मियों के सामने भी आरोपियों ने धमकाया। मामले की जांच उपनिरीक्षक संजय कुमार यादव को सौंपी गई है।