फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: सोहावल में बकाएदारों से वसूली के लिए टीम गठित

Tue, 12 May 2026 07:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। सोहावल तहसील में राजस्व विभाग को शीर्ष दस बकाएदारों से 77 लाख 41 हजार 20 रुपये की वसूली करनी है। प्रशासन ने इनकी सूची दीवारों पर चस्पा कर दी है।
विज्ञापन

शीर्ष दस बकायेदारों में सोहावल विकास खंड के सात और मसौधा विकास खंड के तीन लोग शामिल हैं। इनमें से एक बकाएदार पर अकेले 12 लाख रुपये से अधिक का सर्वाधिक बकाया है। सूची जारी होने के बाद संग्रह अमीन इन्हें खोज पाने में कठिनाई महसूस कर रहे हैं। यह राशि कुल करोड़ों रुपये की बकायेदारी का एक बड़ा हिस्सा है। तहसीलदार प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि बकाएदारों को खोजने और वसूली के लिए एक टीम गठित की गई है। उन्होंने कहा कि जल्द ही इन पर कर वसूली के साथ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें