फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: रामलीला मैदान में आयोजित रैली में शिक्षक सरकार को दिखाएंगे अपनी ताकत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन



अयोध्या। टीईटी अनिवार्यता के विरोध में जिले से लगभग एक हजार शिक्षक चार अप्रैल को दिल्ली में आयोजित रैली में भाग लेने के लिए रवाना होंगे। इब संबंध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की एक बैठक क्षत्रिय बोर्डिंग हाउस में जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में जिला कार्यसमिति और ब्लॉक इकाइयों के पदाधिकारियों ने भाग लिया।





जिलाध्यक्ष नीलमणि त्रिपाठी ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षकों ने सभी अर्हताएं पूरी करने के बाद सेवा जॉइन की थी, इसलिए अब उन्हें टेट परीक्षा पास करने के लिए बाध्य करना न्यायोचित नहीं है। उन्होंने कहा कि शिक्षक विरोधी कानून को वापस लेने के लिए संगठन आंदोलनरत है और दिल्ली की रैली इसी आंदोलन का महत्वपूर्ण हिस्सा होगी।
विज्ञापन




जिला मंत्री चक्रवर्ती सिंह ने कहा कि पूरे देश में लगभग 20 लाख और उत्तर प्रदेश में करीब दो लाख शिक्षकों का भविष्य इस कानून से प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि 15 से 20 वर्षों से शिक्षण कार्य कर रहे शिक्षकों को फिर से परीक्षा देने के लिए बाध्य करना निराशाजनक और अपमानजनक है।
विज्ञापन






जिला उपाध्यक्ष ओम प्रकाश यादव ने बताया कि प्रत्येक ब्लॉक के अध्यक्ष, मंत्री, कोषाध्यक्ष तथा ब्लॉक संघर्ष समिति के पदाधिकारियों को एक-एक बस से शिक्षकों को दिल्ली ले जाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बड़ी संख्या में शिक्षक ट्रेन से दिल्ली जाएंगे। बैठक में अजय सिंह, अविनाश पांडे, सत्येंद्र गुप्ता, अनुज सिंह, महेंद्र यादव, अरविंद पाठक, संचित सिंह, प्रवेश कुमार, रविंद्र गौतम, उद्धवश्याम तिवारी, संजय सिंह सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें