फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: स्मार्ट क्लासेज और आईसीटी लैब का शिक्षकों को मिला प्रशिक्षण

Tue, 10 Feb 2026 09:16 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
20 -डायट में प्रशिक्षण के बाद मौजूद शिक्षक व अन्य - केंद्र
विज्ञापन
अयोध्या। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में समग्र शिक्षा एवं पीएमश्री योजना के अंतर्गत विद्यालयों में स्थापित स्मार्ट क्लासेज व आईसीटी लैब के प्रभावी उपयोग को लेकर आयोजित दो दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया। डायट के प्रशिक्षण प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि उच्च प्राथमिक, कंपोजिट और कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों से चयनित दो-दो नोडल शिक्षकों को स्मार्ट क्लास, आईसीटी लैब और डिजिटल लाइब्रेरी की सुरक्षा, रख-रखाव तथा कक्षा शिक्षण में समुचित उपयोग के लिए प्रशिक्षित किया गया। यह कार्यक्रम 29 से प्रारंभ होकर 10 फरवरी तक विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों की सहभागिता से संचालित हुआ। प्रशिक्षण में राज्य स्तरीय आईसीटी संदर्भदाता रुद नारायण पांडेय और रूपम सिंह ने सक्रिय भूमिका निभाई। इसके साथ ही अंकित प्रभाकर, शुभम सिंह, सचिन शुक्ला, अर्चना और कविता तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें