फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: काली पट्टी बांधकर शिक्षकों ने किया विरोध प्रदर्शन

Mon, 23 Feb 2026 09:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
36 -डाइट परिसर में विरोध प्रदर्शन करते शिक्षक-शिक्षिका - संगठन
विज्ञापन
अयोध्या। टेट की अनिवार्यता के विरोध में सोमवार को डायट परिसर में शिक्षकों ने काली पट्टी बांधकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसांगिक संगठनों उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, उत्तर प्रदेश जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ और उत्तर प्रदेश महिला शिक्षक संघ के आह्वान पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। डायट में प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने भी काली पट्टी पहनकर विरोध प्रकट किया। इस अवसर पर अर्चना गोस्वामी, गोपाल श्रीवास्तव, अजय सिंह, आरती शाह चंदा वर्मा, सिकंदर सिंह, विजयलक्ष्मी सिंह सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें