फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: अतिथियों से सूचनाएं साझा करने के गुर सिखाए

विज्ञापन
विज्ञापन
अयोध्या। डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय में एमबीए हॉस्पिटैलिटी और एमबीए टूरिज्म के विद्यार्थियों के लिए पांच दिवसीय कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। प्रशिक्षक एक प्रतिष्ठित होटल के फ्रंट आफिस मैनेजर विजेंद्र गौड़ ने अतिथियों से सूचना साझा करते समय बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बताया।
विज्ञापन


प्रशिक्षक ने बताया कि हमें अतिथि को होटल का रूम दिखाते समय किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अतिथि सबसे पहले रूम का दरवाजा चेक करते हैं। उसकी सुरक्षा के मानकों को परखते हैं। शोर करने वाले दरवाजों का नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कमरे की सजावट सकारात्मक प्रभाव डालती है। इसके बाद हमें अतिथि को बताना होता है कि हमारे यहां कौन-कौन सी प्रमुख सुविधाएं हैं। वाशरूम भी दिखाना चाहिए। हमें अपने मेहमान को कमरे के चार्ज के बारे में बेहद शालीनता से बताना होता है। कमरे की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। अतिथि से कभी भी आक्रामक या गुस्से में बात नहीं करनी चाहिए। उनकी गलती होने पर भी हमें शालीन बने रहना चाहिए।

प्रशिक्षक ने कहा कि अतिथि से मिलते समय चेहरे पर मुस्कुराहट होनी चाहिए। हमें अपनी ड्रेस पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इसके पहले व्यवसाय प्रबंध व उद्यमिता विभागाध्यक्ष प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने अतिथि का स्वागत करते हुए कहा कि आपकी ओर से दी गई जानकारी छात्र-छात्राओं के भविष्य में बहुत काम आएगी। इस दौरान प्रो. नीलम पाठक, प्रो. शैलेंद्र वर्मा, डॉ. अंशुमान पाठक, डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. आशीष पटेल व डॉ. महेंद्र पाल सिंह सहित छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें