फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: कृषि विवि में एक लाख 10 हजार पौधे लगाने का लक्ष्य, कृषि मंत्री होंगे शामिल

Sat, 11 Jul 2026 08:51 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन
कुमारगंज। आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय में एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण किया गया। कुलपति डॉ. ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने तमसा एवं अलखनंदा छात्रावास परिसर में पौधा रोपित किया। उनके निर्देशन में छात्र-छात्राओं ने भी उत्साहपूर्वक पौधरोपण किया।
विज्ञापन


कुलपति ने विद्यार्थियों से पौधों की नियमित देखभाल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि पौधे वृक्ष बनकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकें। इस कार्यक्रम का संयोजन अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. डी. नियोगी ने किया। रविवार को विवि परिसर में वृहद पौधरोपण अभियान आयोजित होगा। मुख्य परिसर और कृषि विज्ञान केंद्रों को मिलाकर कुल एक लाख 10 हजार पौधे रोपने का लक्ष्य है। इस अभियान में शामिल होने के लिए प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही रविवार शाम करीब पांच बजे विश्वविद्यालय पहुंचेंगे।पौधों की उपलब्धता, गड्ढों की तैयारी और पौधरोपण की व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें