फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya News: भगवान श्रीराम और पंचमुखी हनुमान की झांकियों ने मोहा मन

Wed, 17 Jun 2026 09:55 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अयोध्या
विज्ञापन
रुदौली नगर में निकाली गई शोभायात्रा।
विज्ञापन
रुदौली। कटरा क्षेत्र में बड़े मंगलवार भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें हजारों श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। पूरे नगर में भगवान श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों से भक्तिमय वातावरण बना। शोभायात्रा का शुभारंभ शाम करीब सात बजे हनुमान किला मंदिर से हुआ। इससे पहले मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना और भव्य आरती की गई। भगवान श्रीराम और पंचमुखी हनुमान सहित धार्मिक झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। ढोल-ताशा दलों की गूंज और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को भक्तिमय बनाया। यात्रा नवाब बाजार, टेढ़ी बाजार सहित विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरी। श्रद्धालुओं और व्यापारियों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। देर रात महाआरती, आतिशबाजी और प्रसाद वितरण के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें